संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में दशलक्षणी पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर लोहिया जैन समाज ने एक भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा फव्वारा चौक, नेहरू बाजार, बड़ा बाजार और पुरानी सब्जी मंडी से होकर गुजरी। कई स्थानों पर प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभा यात्रा में भगवान महावीर जैन के जीवन से संबंधित मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की गईं। यात्रा में महिलाओं की बड़ी संख्या दिखी। वहीं, युवाओं ने बैंड और ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर लोहिया जैन सभा प्रधान प्रवीण जैन बॉबी, आकाश कंसल, शिरोमणि जैन, मनिका, खुशबू जैन, अनिल जैन, गोपालमणि जैन, लाला जयकिशन जैन, सागर, रश्मि जैन, कविता जैन, निशु और पारसनाथ जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।
लोहिया जैन सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। दस दिन तक चले इस पर्व पर फैंसी ड्रेस, भक्ति संध्या, नृत्य और गीत जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।