फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दौलताबाद फ्लाईओवर पर अंधेरे का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन से नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइटें, वाहन चालकों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। रेलवे रोड से दौलताबाद फ्लाईओवर पर पिछले सात दिन से स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस फ्लाईओवर पर कुल 23 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जिनमें से अधिकांश खराब पड़ी हैं। फ्लाईओवर के अंधेरे में डूबे होने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बढ़ गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह फ्लाईओवर द्वारका एक्सप्रेसवे और रेलवे रोड जैसी मुख्य सड़कों को जोड़ता है, जिससे यहां चौबीस घंटे वाहनों का भारी दबाव रहता है। वाहन चालकों का कहना है कि लाइटें बंद होने से आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इन लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन


कई दिन से स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण अंधेरे में आना-जाना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। -राजेश पटेल, राजेंद्रा पार्क निवासी
विज्ञापन

लाइट नहीं होने के कारण रात को पैदल आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, महिलाओं की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। -अनिल कुमार, राजेंद्रा पार्क निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें