फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पापड़ी चौक पर अंधेरा और तेज रफ्तार वाहन से हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने की प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रैफिक लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। मानेसर के शिकोहपुर गांव स्थित पापड़ी चौक पर ट्रैफिक और स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जीएमडीए की ओर से सेक्टर-75, 77, 78 और 79 को जोड़ने वाली सड़क को बने हुए करीब छह महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक पापड़ी चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि चौक पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने के कारण चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। रात के समय यह स्थिति और गंभीर हो जाती है।यह सड़क द्वारका एक्सप्रेसवे से नौरंगपुर तक जुड़ती है, जिस कारण इस रोड पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। ग्रामीण कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ट्रैफिक लाइट और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है, ताकि हादसों पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन



इस रोड को बने लगभग छह महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन रोड पर ट्रैफिक लाइट और स्ट्रीट लाइट नहीं होने से गांव के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - दिनेश यादव, पार्षद शिकोहपुर
विज्ञापन

रात होते ही पापड़ी चौक पर हादसे का खतरा ज्यादा बन जाता है। अंधेरे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को एक-दूसरे को देखना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब तक पापड़ी चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। - रामधन ग्रामीण निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें