फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हथीन–बहीन रोड की बदहाली से परेशान लोग, रोजाना दुर्घटना का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित, ग्रामीणों ने की जल्द सड़क निर्माण की मांग
विज्ञापन

सोमदेव आर्य
हथीन। क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली हथीन–बहीन परमिट रोड लंबे समय से जर्जर हालत में है। रोजाना सैकड़ों वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन जगह-जगह गड्ढों और टूटी सतह के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह सड़क किसी खतरे से कम नहीं है। इस मार्ग से मलोखड़ा, ममोलाका, भंगुरी, फिरोजपुर राजपूत, गढ़ी विनोदा, अंधरोला, गुरकासर, खिल्लुका, पहाड़ी, मानपुर, पचानका, गौहपुर सहित हथीन कस्बे के हजारों लोग रोजाना बहीन होते हुए होडल–नूंह मार्ग और फिर राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए कोसीकलां, मथुरा व आगरा तक की यात्रा करते हैं। सड़क की बदहाली से दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

सड़क की जर्जर हालत के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है, ऐसे में तुरंत पुनर्निर्माण जरूरी है। - जवाहर सिंह रावत,गांव पहाड़ी
ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। -धन सिंह,मानपुर

हथीन–बहीन रोड के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लगभग दो करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -आरिफ हुसैन, लोक निर्माण विभाग जूनियर इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें