फर्रुखनगर। गांव फाजिलपुर- बादली में किराये पर रहने वाले दिहाड़ी मजदूर जगपाल (46) की सोमवार को ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह मूलरूप से गांव आदमपुर अमरोह, उत्तर प्रदेश के रहना वाला था। जगपाल सोमवार शाम डीएमयू ट्रेन 74002 से रेवाड़ी से दिल्ली की ओर जा रहा था। करीब 6:42 बजे ताजनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे स्टेशन पर तैनात गार्ड ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। संवाद