गुरुग्राम। बोहड़ा कलां गांव स्थित ग्रामीण र्बैंक में रुपये जमा कराने गए बुजुर्ग की जेब से बदमाश ने 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने बिलासपुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव निवासी पीड़ित अफलातून ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वे एक जून की सुबह करीब 10 बजे बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा कराने के लिए बैंक गए थे। इस दौरान किसी ने उनकी जेब से राशि निकाल ली। संवाद