फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, वाटिका फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेड़कीदौला थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित वाटिका फ्लाईओवर पर 3 अगस्त की देर शाम को अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से साइकिल सवार फ्लाईओवर के नीचे गिर गया व उसकी मौत हो गई। मृतक के साले रामू रावत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में हादसे संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के रैकड मिर्रिकला गांव निवासी रामखिलावन के रूप में हुई है। मृतक के साले रामू रावत ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा मानेसर गांव में किराये पर रहते थे और बिजली का काम करते थे। 3 अगस्त को उनके जीजा साइकिल पर सवार होकर गुरुग्राम से मानेसर की ओर जा रहे थे। जब वे देर शाम करीब 8 बजे वाटिका फ्लाईओवर पर पहुंचे ताे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने से वे फ्लाईओवर के नीचे गिर गए। सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फ्लाईओवर पर घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालकर साइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। - महीपाल, जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें