फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया बुल्स कंपनी से 10 करोड़ की फिरोती मांगने वाला आरोपी वकील 3 दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। इंडिया बुल्स कंपनी के खिलाफ झूठी शिकायत देने की धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की धमकी देने वाले आरोपी वकील को उद्योग विहार थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी वकील राममणी पांडेय को बृहस्पतिवार को उद्योग विहार थाना पुलिस ने इलाहाबाद के इंद्रापुरी कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कंपनी के अधिकारियों को कंपनी का नाम बाजार में बदनाम करने का डर दिखाकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपी व उसका बेटा दोनों वकील हैं। आरोपी कंपनी के अधिकारी को फर्जी शिकायत देकर नाम बदनाम करने का डर दिखाकर वारदात को अंजाम देता था। इस पर दिल्ली के सीमापुरी में 4 मुकदमे दर्ज हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाया जाएगा। गौरतलब है कि 4 जून को उद्योग विहार थाना पुलिस को पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय से शिकायत मिली थी। शिकायत में इंडिया बुल्स कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक अशोक सहरावत ने बताया कि कंपनी के रिसेप्शन से कॉल ट्रांसफर होकर आई और फोन पर एक व्यक्ति ने विभिन्न शिकायतें व कमियां बताते हुए कंपनी का नाम बदनाम करने की धमकी दी। ऐसा न करने की एवज में 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। रुपयों को दो भागों में बांटकर देने की बात कही। पहले पांच करोड़ रुपये कीस किश्त कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को कंपनी के खिलाफ दी शिकायत दिखाकर वसूले जाएंगे। इसके बाद विभिन्न सरकारी विभागों में दी शिकायत वापस लेते वक्त बकाया 5 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे। इस पर उद्योग विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी विकास शेखर को 7 जून को उद्योग विहार फेज-5 से गिरफ्तार कर लिया था जिसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पहले ही जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें