फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: नूंह में आज कर्फ्यू में दी जाएगी चार घंटे की ढील, बैंक और एटीएम भी खुलेंगे, यह रहेगा समय

Mon, 07 Aug 2023 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह

सार

जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा कि सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक (चार घंटे) लोगों की आवाजाही के लिए नूंह में कर्फ्यू हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह में हिंसा के बाद से अब हालात सामान्य हो रहे हैं। लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में लौटने लगे हैं। बीते तीन-चार दिनों से यहां शांति है। हालांकि अभी कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर कहा कि सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक (चार घंटे) लोगों की आवाजाही के लिए नूंह में कर्फ्यू हटा दिया जाएगा। इसके अलावा बैंक और एटीएम भी खोले जाएंगे। 

विज्ञापन

फरीदाबाद में इंटरनेट बहाल, बल्लभगढ़ में बंद
रविवार को जिले में इंटरनेट की सुविधाएं चालू की गई हैं लेकिन बल्लभगढ़ में हुई ताजा घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बल्लभगढ़ में इंटरनेट की सुविधा फिर से बंद कर दी। जिला उपायुक्त की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, बल्लभगढ़ में रविवार दोपहर एक बजे से सोमवार सात अगस्त रात 12 बजे तक इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल फरीदाबाद में ज्यादातर धार्मिक हिंसा बल्लभगढ़ के इलाके में ही देखने को मिली है। छांयसा में आरा मशीन पर हुए हमले और ट्रैक्टर में आग लगाने के ताजा मामले के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दोबारा से कोई अफवाह या हिंसा ना फैले इसलिए ये फैसला लिया गया है। बल्लभगढ़ के अलावा अन्य इलाके में इंटरनेट की सुविधा जारी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, हिंसक घटनाओं के मामले बढ़ने पर पूरे जिले में इंटरनेट की सुविधा बंद की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें