फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा जी-20 मेहमानों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद पर जिला उपायुक्त व पुलिस आयुक्त ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आगामी तीन और चार जुलाई को जिले में सेक्टर 58 स्थित ग्रैंड हयात होटल में स्टार्टअप 20 शिखर बैठक का आयोजन होगा। दोनों दिन सेक्टर 64 स्थित ओरोना कंवेंशन सेंटर में स्टार्टअप कांक्लेव प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम से विदेशी मेहमानों का स्वागत होगा। बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त निशांत कुमार और पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने आयोजन स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में स्टार्टअप 20 शिखर कार्यक्रम में लगभग 800 प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। इन विदेशी मेहमानों के सम्मान में हरियाणा सरकार तीन जुलाई को ओरोना कंवेंशन सेंटर में रात्रि भोज आयोजित करेगी। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल होंगे। जिला उपायुक्त ने बताया कि मेहमानों का एयरपोर्ट पर स्वागत राज्य की संस्कृति के अनुरूप होगा। रात्रि भोज में विशेष ड्रोन शो का प्रदर्शन होगा। स्टार्टअप 20 शिखर बैठक आर्थिक समृद्धि और सामाजिक प्रभाव के लिए स्टार्टअप की पूरी क्षमता को अनलॉक करने के लिए होगी। इसमें नवाचार, सहयोग और समावेशी विकास को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। ग्रैंड हयात व ओरोना कंवेंशन सेंटर सहित आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएंगे। साथ ही तीन व चार जुलाई को बैठक के आयोजन स्थल के आस-पास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें