फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओएसबी एक्सप्रेस वे टावर प्रोजेक्ट का फाॅरेंसिक ऑडिट होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सात साल से खरीदार कर रहे हैं फ्लैट मिलने का इंतजार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित ओएसबी एक्सप्रेस वे टावर के खरीदारों को अपने फ्लैट का सात साल से इंतजार है। प्रोजेक्ट में हो रही देरी को लेकर निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (डीटीसीपी) ने प्रोजेक्ट के फॉरेंसिक ऑडिट के आदेश दिए हैं।
ऑडिट के दौरान यह देखा जाएगा कि खरीदारों से लिए गए पैसे का बिल्डर ने किस मद में प्रयोग किया है। यह भी देखा जाएगा कि इस प्रोजेक्ट का पैसा किसी अन्य प्रोजेक्ट में तो इस्तेमाल नहीं किया है। यह प्रोजेक्ट 2013 में शुरू किया गया था। सन 2016 तक खरीदारों को फ्लैट मिल जाने थे। इस प्रोजेक्ट में करीब 1100 खरीदारों का पैसा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक टीएल सत्यप्रकाश ने ओएसबी एक्सप्रेस वे टावर्स की बायर्स एसोसिएशन की शिकायत पर ओशियन सेवन बिल्डटैक प्राइवेट लिमिटेड के एमडी स्वराज यादव को तलब किया था। बायर्स एसोसिएशन ने अकाउंट्स का फॉरेंसिक ऑडिट करवाने की मांग उठाई थी। ये भी बताया था कि अधिकांश आवंटियों ने 87.5 प्रतिशत तक बिल्डर का भुगतान कर दिया है जबकि निर्माण कार्य मात्र 60 प्रतिशत हुआ है। प्रोजेक्ट में देरी को लेकर खरीदार परेशान हैं। उन्होंने वरिष्ठ नगर योजनाकार के कार्यालय पहुंच कर भी कई बार मामले को रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें