फिरोजपुर झिरका। आगामी 26 तारीख मंगलवार को भाद्रपद मास में बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य पर सुंदरकांड पाठ एवं एवं भंडारे प्रसाद का आयोजन सिविल लाइंस रोड श्री सीताराम बगीची में स्थित हनुमान जी मंदिर के प्रांगण में किया जा रहा है। उक्त सभी जानकारी श्री हनुमान चोला सेवा समिति कार्यकारणी सदस्य शौंकी गोयल, अतुल गोयल, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 26 तारीख मंगलवार को सुबह के समय श्री संकट मोचन हनुमान जी को चोला चढ़ाया जाएगा और आरती की जाएगी। इसके उपरांत सुबह 11:30 पर विशाल भंडारे प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में शाम 7:15 बजे अलवर राजस्थान से आमंत्रित भजन गायक अपने मुखारबिंद से प्रभु के सुंदरकांड का पाठ करेंगे और रात्रि 9:15 पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। संवाद