फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोविंद नारंग के निधन पर अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। आश्रम हरि मंदिर पटौदी के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज के शिष्य गोविंद नारंग का पार्थिव शरीर आश्रम हरि मंदिर में पहुंचा। जहां पर उनका अंतिम संस्कार आश्रम हरि मंदिर में किया गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज को फोन कर गोविंद नारंग के निधन पर शौक जताया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। गोविंद नारंग का शनिवार को वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के बाद लौटते समय हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। रविवार को उनका पार्थिव शरीर आश्रम हरि मंदिर पटौदी में पहुंचा, जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, स्वामी धर्मदेव महाराज ने शिष्य के पार्थिव शरीर पर फूलमालाएं चढ़ाकर उन्हें नमन किया। उन्होंने बताया कि गोविंद नारंग की श्रद्धांजलि सभा 21 दिसंबर को 12 बजे आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें