गुरुग्राम। राजपूत महासभा के बैंक्वेट हॉल में रविवार को लोकार्पण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 2024 व 2025 में 10वीं व 12वीं में 80 प्रतिशत या अधिक अंक लाने वाले लगभग 150 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से एमबीबीएस या नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, सर्टिफिकेट, पेन आदि भेंटकर पुरस्कृत किया गया। योगेंद्र राणा ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असंध विधायक व हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन चेयरमैन योगेंद्र राणा ने राजपूत महासभा के अध्यक्ष अरुण चौहान एडवोकेट की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आगाज किया। संवाद