फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगा सांसों पर संकट, एक्यूआई 340

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी शहर की हवा खराब रही। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को प्रदूषण और भी ज्यादा बढ़ गया और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 22 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को शहर का एक्यूआई 340 दर्ज किया गया जो एक दिन पहले 318 था। सुबह के समय प्रदूषण ज्यादा होने के कारण सांस व दमा रोगियों को तकलीफ हुई। वहीं, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भी मरीजों की संख्या अब तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले दिनों के मुकाबले शनिवार को सुबह के समय ज्यादा स्मॉग दिखाई दिया, जिसके चलते लोगों की समस्या काफी बढ़ गई। प्रदूषण के यह हालात तब हैं जब दिन में तेज धूप खिल रही है। यदि स्मॉग का असर दिन भर रहा तो हालात और भी खराब होंगे।
विज्ञापन

सुबह के समय छाए स्मॉग के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन चालकों ने एहतियातन वाहन की गति धीमी ही रखी। पिछले एक सप्ताह से प्रदूषण लगातार खराब स्तर पर बना हुआ है। पिछले दो सप्ताह के दौरान ही तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिस वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शहर में विकास सदन का इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित है और यहां से प्रदूषण कम करने के लिए प्रशासन व नगर निगम की तरफ से कोई खास कवायद भी नहीं की जा रही है। विकास सदन क्षेत्र में शनिवार को एक्यूआई 354 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें