फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अदालत से जमानत पर बाहर आने के बाद तय समय पर पेश नहीं हो रहे अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2025 में 439 बेल जंपर और भगोड़े अपराधी पकड़े, कई अपराधी वर्षों तक रहते हैं पकड़ से बाहर
विज्ञापन

प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। जेल में बंद अपराधी अदालत से जमानत पर बाहर आने के बाद तय समय पर पेश नहीं हो रहे हैं। जमानत मिलने के बाद कई अपराधी भूमिगत हो जाते हैं और वर्षों तक पुलिस पकड़ से बाहर रहते हैं। अपराधियों के बारे में सुराग नहीं होने के कारण जमानत पर बाहर आए अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, कई अपराधी जमानत पर छूटने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। ऐसे में इन अपराधियों को पकड़ा पुलिस के लिए सिरदर्द बना रहता है।
गुरुग्राम पुलिस वर्ष 2025 के जनवरी माह से अब तक 439 बेल जंपर और भगोड़े अपराधियों को पकड़कर अदालत में पेश कर जेल भेज चुकी है। इनमें से काफी अपराधी कई-कई मामलों में वांछित हैं, जोकि लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं और उनके ऊपर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया हुआ है। कई बार वांछित अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में गिरफ्तार भगोड़े अपराधी
जनवरी माह से 20 सितंबर तक गुरुग्राम पुलिस ने 226 भगोड़े अपराधी पकड़े हैं। इनमें जनवरी में 09, फरवरी में 27, मार्च में 12, अप्रैल में 43, मई में 40, जून में 41, जुलाई में 15, अगस्त में 28 और सितंबर में 11 भगोड़े अपराधी पकड़कर अदालत में पेश किए।
वर्ष 2025 में गिरफ्तार बेल जंपर

जनवरी माह से 20 सितंबर तक गुरुग्राम पुलिस ने 213 बेल जंपर गिरफ्तार किए हैं। इनमें जनवरी में 09, फरवरी में 11, मार्च में 12, अप्रैल में 35, मई में 45, जून में 35, जुलाई में 22, अगस्त में 31 और सितंबर में 11 बेल जंपर गिरफ्तार किए हैं।
दूसरे प्रदेशों में अपराधियों को पकड़ने जाती है पुलिस
गुरुग्राम में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले काफी अपराधी जमानत पर बाहर आने के बाद भूमिगत हो जाते हैं। निश्चित तारीखों पर अदालत में पेश न होने पर इन अपराधियों को अदालत द्वारा बेल जंपर और भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया जाता है। बेल जंपर और भगोड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस हरियाणा के अन्य जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में जाती है। कई बार ये अपराधी पुलिस को चकमा देकर भी दबिश के दौरान भाग निकलते हैं। आंकड़ों के अनुसार कई अपराधियों को गुरुग्राम पुलिस कई-कई साल बाद पकड़कर अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन

अपराधियों को पकड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। किसी अपराधी के बारे में इनपुट मिलते ही पुलिस टीम दबिश देकर उसे पकड़कर गुरुग्राम लेकर आती है और अदालत में पेश करके जेल भेजा जाता है। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें