फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इनामी बदमाश काबू, 22 लाख रुपए के एटीएम चोरी मामले में था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक उप-निरीक्षक सुबे सिंह प्रभारी चौकी जयसिंहपुर थाना सदर नूंह के नेतृत्व में गठित एक टीम को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 5000 के इनामी आरोपी को काबू किया है, जो लंबे समय से फरार था। आरोपी पर राजस्थान में एसबीआई बैंक के एक एटीएम से करीब 22 लाख रुपए चोरी करने का एक मामला दर्ज था। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र रोशन निवासी साल्हाका, थाना सदर तावड़ू, जिला नूंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी राहुल के खिलाफ राजस्थान के थाना बुहाना में 2021 में एसबीआई एटीएम चोरी का का मामला दर्ज है । जिसमें करीब 22 लाख की राशि चोरी की गई थी। जिसमें वह फरार घोषित था और उसकी गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित किया गया था। जयसिंहपुर पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और इस संबंध में थाना बुहाना राजस्थान के थाना प्रभारी को सूचित कर दिया गया है। काबू करने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंपा जाएगा। नूंह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसे आरोपियों पर लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें