अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में एक अपराधी फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के पते व दस्तावेज का सत्यापन करने पर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले की जांच गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा की टीमें कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिला अंबाला निवासी वेंकट गर्ग ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपना तत्काल पासपोर्ट बनवा लिया और विदेश चला गया। पासपोर्ट बनने के बाद आव्रजन विभाग ने उसका सत्यापन करने के लिए पुलिस को रिपोर्ट भेजी। इसमें सामने आया कि आरोपी के दस्तावेज व पता फर्जी है। आरोपी ने पिरामिड अर्बन होम सोसाइटी सेक्टर-65 पर पासपोर्ट बनवाया था। पता व जानकारी फर्जी निकलने पर सेक्टर-65 थाना में तैनात एएसआई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।