फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीसी बाजार कंपनी के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा सेवा प्रदाता कंपनी के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी, रिपोर्ट
विज्ञापन

गुरुग्राम। ऑनलाइन बीमा सेवा प्रदाता कंपनी पॉलिसी बाजार के नाम पर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कंपनी की अधिकारी निमिता सुखीजा की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, कुछ लोग एक गिरोह संचालित कर पूरे देशभर में लोगों को फोन कर पॉलिसी बाजार के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इसमें बीमा पॉलिसी लेने या पुरानी पॉलिसी के नवीनीकरण के आग्रह पर यह खेल चलाया जा रहा है। कंपनी की ओर से पुलिस को सबूत सौंपे गए हैं जिसमें मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, फर्जी ईमेल आईडी से ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है। आरोपी इसमें पेटीएम और यूपीआई के जरिये अपने खातों में पैसा स्थानांतरित कर रहे हैं। कंपनी की ओर से दी गई शिकायत में बताया गया कि बीते एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक ऐसी शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें