फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन से पकड़ी दो विदेशी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन से पकड़ी दो विदेशी महिलाएं
विज्ञापन

- आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को संदेह के आधार पर पकड़ा है। आरोपियों के पास से पासपोर्ट व वीजा बरामद नहीं हुआ जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई की रात को डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस गश्त पर थी कि देर रात द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास दो महिलाएं संदिग्ध दिखाई दी। पूछताछ पर पता लगा कि दोनों ही विदेशी महिलाएं हैं। उनसे पासपोर्ट व वीजा मांगा गया, लेकिन वह पेश नहीं कर पाई। आरोपियों की पहचान यूगांडा निवासी किनावा एगीनेस व नंबरलिरर्वा रिथाह के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

----------पवन सेठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें