फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सा़ंस की नली में जूस फंसने से गर्भवती महिला की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस की नली में जूस फंसने से गर्भवती की जान गई
विज्ञापन

गुरुग्राम। सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की सांस की नली में जूस फंसने से मौत हो गई। महिला को रविवार को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस मामले में परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन भी महिला की मौत से पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है। प्रबंधन का कहना है कि परिजनों की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है। डॉक्टरों की ओर से महिला को बचाने का पूरा प्रयास किया गया था।
जानकारी के मुताबिक यूपी के कासगंज निवासी सद्दाम ने अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार शाम सिविल लाइन स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को परिजनों द्वारा महिला को जूस दिया गया। जिसे पीते ही महिला की तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजनों ने डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात गाएनी डॉक्टर ने महिला की हालत को देख उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु ने बताया कि महिला को रविवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार को परिजनों द्वारा दिया गया तरल पदार्थ महिला की सांस की नली में फंस गया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व फिजिशियन और एनस्थेटिक ने महिला की हालत में सुधार लाने के लिए पूरा प्रयास किया, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है।
----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें