फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बेटे की तलाश में भटक रहा पिता

Mon, 09 Jul 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
लापता हुआ छात्र रवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के महथा गांव का रहने वाला कक्षा नौवीं का छात्र तीन दिनों से लापता है। लिहाजा तीन दिन से अपने बेटे की तलाश में पिता व परिजन भटक रहे हैं। वह सात जुलाई की सुबह खेलने की बात कहकर घर से निकला था। तभी से लापता है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र महथा बाजार गांव निवासी रवि कुमार जायसवाल (15) पुत्र रजनीश कुमार जायसवाल निवासी महथा बाजार, गड़ाकुल गांव में स्थित पीपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि सात जुलाई को वह घर से खेलने की बात कहकर निकला था। इसी बीच संदिग्ध हाल में वह लापता हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस मामले में परिजनों ने शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। माता सुशीला देवी का पुत्र के वियोग में रो-रो कर बुरा हाल है। रवि के पिता ने बताया कि बड़ी बेटी राधिका(18), (लापता) रवि कुमार (15), किशन कुमार (12) व राधा (9) हैं।एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि महथा गांव के रजनीश कुमार जायसवाल ने सात जुलाई से अपने पुत्र रवि कुमार के गायब होने की सूचना दी है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें