फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरूख से पिस्तोल की नोक पर छीनी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल की नोक पर छीनी गाड़ी
विज्ञापन

गुरुग्राम। दिल्ली से गुरुग्राम के सेक्टर-83 आए एक युवक से पिस्तौल के बल पर दो युवकों ने दिन दहाड़े गाड़ी छीन ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से दिल्ली के साकेत निवासी शाहरुख बृहस्पतिवार को सेक्टर-83 अपनी गाड़ी से गया था। दोपहर में वह द्वारका एक्सप्रेस-वे पर गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर शौच लिए गया था। आरोप है कि इस दौरान दो युवक आए जिन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर गाड़ी की चाबी छीन ली और उसे धमकाकर आरोपियों ने उसकी गाड़ी छीनकर फरार हो गए। खेड़कीदौला थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें