फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोरी कर रहे दो युवक पकड़े, पहुंचे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट:::दिल्ली व नोएडा के लिए भी::::
विज्ञापन

पांच में मिनट में कार खोली, चुराने की थी तैयारी, धरे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सड़क किनारे खड़ी कार को चुराने का प्रयास कर रहे दो युवकों को लोगों ने़ दबोच लिया। पहले दोनों की जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

संजय ग्राम निवासी अशोक कुमार यादव किसी काम से रविवार रात इफ्को चौक गया था। उसने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की और सड़क पार कर किसी से बात करने लगा। कार खड़ी किए 5 मिनट की बीते थे कि दो युवकों ने गाड़ी को खोल लिया और उसे स्टार्ट करने लगे। इसी दौरान अशोक की नजर गाड़ी पर पड़ी। उसने अपनी कार में अंजान युवकों को बैठे देख शोर मचा दिया और गाड़ी की तरफ दौड़ा। वहां मौजूद लोगों ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान टैगोर गार्डन दिल्ली निवासी कल्पनाबीर दास व सेक्टर-8 नोएडा निवासी बलराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें