धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले रुपये
गुरुग्राम। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिला सहित दो लोगों के साथा धोखाधड़ी कर बैंक खाते से रुपये निकाले जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। डीएलएफ थाना पुलिस को दी शिकायत में ईडब्ल्यूएस एसएल टावर निवासी अनु सपना यादव ने कहा कि 9 मार्च को एमजी रोड पर अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। सेक्टर-18 थाना पुलिस को दी शिकायत में मित्ररू नजफगढ़ निवासी रणवीर सिंह ने कहा कि 15 जुलाई 2018 को मारुति सुजुकी प्लांट से अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
---------
300 ग्राम गांजे सहित 1 काबू
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-31 ने डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नेपाल निवासी पुंदाइल उर्फ किशोर के रूप में हुई। आरोपी हाल में गांव खांडसा में किराए पर रहता था और गांजे को ब्रिस्टल चौक के पास बेचने आता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------