चेक बाउंस में भगोड़ा आरोपी पुलिस गिरफ्त में आया
गुरुग्राम। 2014 में चेक बाउंस में मामले में कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर रखे आरोपी को पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 ने बुधवार शाम को सेक्टर-14 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम मिलिंद मकवाना है और वह दिल्ली का रहने वाला है। वह बीते काफी समय से न्यू पालम विहार में रह रहा था। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
--