कब में बिठाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लूटा
मारपीट कर नकदी, एटीएम कार्ड व मोबाइल छीना
बैंक खाते से एक लाख रुपये भी निकाल लिए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इफ्को चौक जाने के लिए कैब में बैठे सॉफ्टवेयर इंजीनियर से चालक व उसके साथियों ने मारपीट कर नकदी, एटीएम कार्ड व मोबाइल लूट लिया। इतना ही नहीं, कैब में सवार लोगों ने उससे एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। डीएलएफ फेज-2 के उपनिरीक्षक सुभाष ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को केस दर्ज कर लिया और घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस में दी शिकायत में गोंडा, उत्तर प्रदेश के गांव तुलसीपुर निवासी चंद्रेश्वर प्रताप नारायण ने बताया कि वह दिल्ली में रहते हैं और गुरुग्राम की डीएलएफ फेज-2 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह 26 फरवरी की सुबह एटलस चौक के पास कैब में दिल्ली जाने के लिए बैठे थे। कैब में पहले से ही चालक सहित तीन लोग थे। कुछ दूर चलते ही आरोपियों ने उन्हें काबू कर लिया और कैब को इफ्को चौक की तरफ मोड़ लिया। कुछ दूर जाने के बाद वे उन्हें काबू कर मारपीट करने लगे। इस दौरान उनका मोबाइल फोन, छह हजार रुपये व एटीएम कार्ड छीन लिया। जान से मारने का डर दिखाते हुए आरोपियों ने एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछ लिया और बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए और उसे गाजियाबाद के पास फेंककर फरार हो गए।
उधर, सेक्टर-18 थाना पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी को वह पैदल जा रहे थे तभी बाइक सवार युवक उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
पवन सेठी