फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो महिलाओं से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो महिलाओं से दुष्कर्म
विज्ञापन

दो नाबालिग से भी छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस सभी मामले दर्ज कर जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं होने का सिलसिला निरंतर जारी है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और दो नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि इन घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, डीएलएफ फेज-2 थाने में दी शिकायत में पहाड़गंज दिल्ली निवासी 35 वर्षीय महिला ने कहा कि वर्ष 2016 में पति के निधन के बाद वह दिल्ली के ओखला स्थित निजी कंपनी में नौकरी करती थी। यहां उसकी दोस्ती फरीदाबाद एनआईटी निवासी तुषार से हुई थी। ओखला से नौकरी छोड़ने के बाद वह सिकंदरपुर की कंपनी में ऊंचे ओहदे पर लग गई। इस दौरान तुषार ने उसे शादी करने का वायदा किया और उसे 14 फरवरी को क्षेत्र के होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उधर महिला थाना पश्चिम को दी शिकायत में 28 वर्षीय महिला ने कहा कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है जिसका केस अदालत में विचाराधीन है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती सूरत नगर फेज-1 निवासी मोहित से हुई। मोहित ने उसे शादी का झांसा देकर 14 फरवरी को उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन अब वह किसी दूसरी महिला से शादी कर रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-53 थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-52 निवासी महिला ने कहा कि उनके घर पर 23 फरवरी को चंडीगढ़ से परिचित मिलने के लिए आए थे। रात को परिचित उनके घर पर रुक गए। इस दौरान परिचित की गाड़ी के चालक ने उनकी 5 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की। वहीं मानेसर महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी पास के स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को उनकी बेटी कहीं जा रही थी कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें