फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर बैठे तीन युवकों ने लूटा ऑटो

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारी बनकर बैठे तीन युवकों ने ऑटो लूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सवारी बनकर बैठे तीन युवकों ने चालक से मारपीट कर उससे नकदी, मोबाइल व ऑटो लूट लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सांचौली सोहना निवासी राशिद ने शिकायत में कहा कि 16 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे वह सीएनजी ऑटो लेकर राजीव चौक पर खड़ा था। इस दौरान तीन युवक आए जिन्होंने उसे सेक्टर-89 के पास चलने को कहा। किराया तय होने पर तीनों ऑटो में बैठ गए। जब वह सेक्टर-89 के पास सुनसान जगह पर पहुंचे तो उन्होंने ऑटो रोककर उन्हें उतारने को कहा। इस दौरान एक युवक ने उसे किराए के लिए 500 रुपये दिए। इसी दौरान अन्य दोनों युवकों ने उसे काबू करते हुए उससे 1500 रुपये, मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं उन्होंने मारपीट करते हुए उसे ऑटो से नीचे फेंक दिया और उसका ऑटो लेकर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें