फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट के आरोप में दक्षिण अफ्रीकी मूल का युवक गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2019 11:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम। भारतीय मूल की महिला ने अपने दक्षिण अफ्रीकन मूल के पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस केे मुताबिक, आरोपी मूलरुप से दक्षिण अफ्रीका का रहने वाला है। करीब आठ साल पहले उसने भारतीय मूल की लड़की से प्रेम विवाह करने के बाद भारतीय नागरिकता ले ली थी। पीड़िता मूलरुप से गुजरात के जाम नगर की रहने वाली है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी रचाते हुए भारतीय नागरिकता हासिल की थी। शादी के बाद से ही वह उसे प्रताड़ित करता था। बृहस्पतिवार को आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए डंडे से भी बुरी तरह मारा, इस पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें