भिवानी के ध्यानार्थ
फौजी के खाते में सेंध लगाकर ढाई लाख चुराए
गुरुग्राम। भिवानी निवासी फौजी के खाते में सेंध लगाते हुए अज्ञात शख्स ने ढाई लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से भिवानी के रानीला गांव निवासी फौजी महिपाल का भिवानी की बैंक ऑफ इंडिया की घंटाघर चौक ब्रांच में खाता है। उसके खाते में सेंधमारी की जानकारी उसे अप्रैल में मिली, जब वह बैंक से पैसे निकलवाने गया। बैंककर्मियों ने जानकारी दी कि उसके खाते में कोई बैलेंस ही नहीं है। पीड़ित ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध शाखा को की। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खाते से कई बार में बजघेड़ा स्थित एटीएम से पैसे निकलवाए गए हैं। इसके अलावा कुछ पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए गए हैं, जिसमें ढाई लाख रुपये की चपत लगाई गई। इस मामले में बजघेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात केे खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।