फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं की छात्रा गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नौवीं की छात्रा गायब
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र स्थित सैनीखेड़ा गांव से संदिग्ध हालात में एक छात्रा गायब हो गई। सूचना के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से नेपाल निवासी शांति अपने परिवार केे साथ पिछले कई सालों से सैनीखेड़ा गांव में किराये पर रह रही हैं। 3 अप्रैल को उनकी 16 वर्षीय बेटी विष्णु बीके घर से अपने स्कूल आठवीं का परिणाम लेने के लिए निकली थी। दोपहर बाद तक वह घर नहीं लौटी। जब स्कूल में पता किया गया तो जानकारी मिली कि वह आज स्कूल ही नहीं आई। जिसके बाद से उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं। इस संबंध में सेक्टर-40 थाना पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र गिल ने छात्रा के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिलने पर थाने में संपर्क करने की अपील की है।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें