फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी ने कंपनी से दवाए चोरी कर 7.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---------------
कर्मचारी ने कंपनी से दवाएं चोरी कर साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी की
क्रॉसर..
- सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दवा कंपनी से दवाएं चोरी कर बेचने और ग्राहकों से चेक लेकर निजी खाते में जमा कराकर 7.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने दर्ज किया है। कंपनी मालिक की शिकायत पर कंपनी के एक कर्मचारी और एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया, जबकि पूर्व कर्मचारी फरार है।
विज्ञापन

लक्ष्मण विहार निवासी प्रशांत भारद्वाज की क्षेत्र में मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सर्जिकल सामान की कंपनी है। कंपनी में वाराणसी के गांव दयापुर निवासी अखिलेश मौर्य कर्मचारी था। प्रशांत ने पुलिस को बताया कि अनेक ग्राहकों को कंपनी से सामान देकर अखिलेश ने उससे चेक लेकर अपने बैंक खाते में जमा करवा दिए। इसके अलावा वह 13 फरवरी को कंपनी के गोदाम में सामान चोरी करता हुआ पकड़ा गया। पूछने पर बताया कि वह करीब 30 महीने से कंपनी छोड़ चुके कर्मचारी फर्रूखनगर निवासी मनीष जांगड़ा के साथ सामान चोरी कर बाजार में बेच रहा था। उसने अब तक करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी किया है। इसके अलावा ग्राहकों से करीब 2.50 लाख रुपये की पेमेंट अपने खाते में जमा करवाई है।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें