फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने पहले गुम हुए व्यक्ति का नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने पहले गुम हुए व्यक्ति का नाले में मिला शव
विज्ञापन

क्रॉसर...
- अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस को मिले दो शव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों के शव पुलिस को मिले हैं। इसमें एक व्यक्ति की पहचान हो गई है जो करीब एक महीने पहले सेक्टर-53 थाना क्षेत्र से संदिग्ध हालात में गायब हुआ था। जबकि सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र में बरामद हुए शव की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-53 थाना पुलिस ने 40 वर्षीय रणबीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस को रणबीर का कोई सुराग नहीं मिला था। मंगलवार देर शाम पुलिस को पारस अस्पताल के पास नाले में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसे शिनाख्त के लिए पुलिस ने शवगृह में रखवा दिया था। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान गुमशुदा रणबीर के रूप में हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इसे हत्या कर शव फेंकने के कोण से भी जांच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-9ए थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि सिद्धेश्वर स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक ने टीशर्ट से फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें