फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में रॉड से मारकर चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉड से पीटे गए कैब ड्राइवर की मौत
विज्ञापन

गुरुग्राम। सिकंदरपुर बढ़ा गांव के जगमल चौक पर जानलेवा हमले में घायल हुए कैब चालक की सोमवार देर शाम मौत हो गई। पुलिस जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। खेड़कीदौला थाना पुलिस गांव के रमेश उर्फ टीनू पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेड़कीदौला थाना पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले जगमल चौक पर कैब चालक विक्रम के साथ मारपीट की गई थी। उसके सिर पर रॉड से हमला कर आरोपी फरार हो गया था। विक्रम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप के मुताबिक, आरोपी की कैब चालक के साथ पहले भी हाथापाई हुई थी। इसी का बदला लेने की नीयत से उसने दो दिन पहले बहाने से उसे जगमल चौक पर बुलाया और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें