पंजाब पुलिस के उप-निरीक्षक की गाड़ी व आईडी कार्ड चोरी
गुरुग्राम। बेटियों को गुरुग्राम छोड़ने आए पंजाब पुलिस के उप निरीक्षक की गाड़ी व पहचान पत्र चोरी हो गया। रविवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पटियाला के रणजीत नगर निवासी बलवान सिंह गिल ने कहा कि वह पंजाब पुलिस में उप निरीक्षक हैं। 11 मई को वह अपनी बेटी रेनू व पूजा को सेक्टर-41 में छोड़ने के लिए अपनी गाड़ी से आए थे। रात को वह बेटियों के पास ही रुक गए थे। रविवार सुबह पांच बजे वह घर वापस जाने के लिए निकले तो उनकी गाड़ी गायब थी। उन्होंने बताया कि गाड़ी में उनका पंजाब पुलिस का पहचान पत्र भी था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
----