अपराध शाखा फर्रूखनगर ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार
- पुलिस ने नौ मामला सुलझाने का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया। आरोपी मुख्यत: ट्रैक्टर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ट्रैक्टर व एक मोटरसाइकिल बरामद कीं। इसी के साथ पुलिस ने वाहन चोरी के 9 मामले भी सुलझाने का दावा किया।
पुलिस के मुताबिक 7 मार्च 2018 को थाना फर्रुखनगर, गुरुग्राम में वाहन चोरी के संबंध में मामला दर्ज होने पर अपराध शाखा फर्रुखनगर को मामला जांच के लिए सौंपा गया था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि शातिर चोर वजीरपुर रोड पर एक मामले को अंजाम देने के फिराक में है। पुलिस ने फ्लाईओवर के पास से चोरी का प्रयास करते हुए काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान सद्दाम उर्फ लीला भरतपुर निवासी के रूप में हुई।
आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत के सम्मुख पेश करके 3 दिन की पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान आरोपी ने 9 वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। इन चोरी की वारदात के संबंध में पहले से ही अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
--