फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार रुपये रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार रुपये रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

- हेलीमंडी से एक व्यक्ति की शिकायत पर विजिलेंस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राशन डिपो का लाइसेंस बनाने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर को हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को हेलीमंडी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसने खाद्य आपूर्ति विभाग में राशन डिपो के लिए आवेदन किया हुआ है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी उसकी फाइल को पास नहीं किया जा रहा है। डिपो अलॉट करने की एवज में फूड इंस्पेटर निकेश रोहिल्ला 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। इस पर स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को फूड इंस्पेक्टर द्वारा मांगी गई रकम देकर कार्यालय भेज दिया। रुपये देने के बाद शिकायतकर्ता ने टीम को इशारा कर दिया जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए रुपये पुलिस ने फूड इंस्पेक्टर निकेश रोहिल्ला से बरामद किए। इस पर टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें