फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के दबाव में प्रथम वर्ष के छात्र ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के दबाव में बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने लगाई फांसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र के सराय अलावर्दी गांव में इग्नू से बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने बृहस्पतिवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छात्र पढ़ाई को लेकर दबाव में था। संभवत: इस कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से यूपी का झांसी निवासी 17 वर्षीय छात्र सराय अलावर्दी गांव में किराये के कमरे में रहकर इग्नू से प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार को कमरे में फांसी लगाने की सूचना केे बाद बजघेड़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बजघेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें