फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसाइटी की 1

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर जान दी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित डीएलएफ रीगल गार्डन सोसायटी की 18वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और अपने पति से अलग रहती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

गुरमीत कौर (50) सोसायटी की 18वीं मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहती थी। वह अपने पति इकबाल सिंह से अलग रह रही थी। उनकी दो बेटियों में से एक अमेरिका में और दूसरी शिमला में रहती है। सहायक उप निरीक्षक सरजीत सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। मृतका का पति हार्डवेयर का काम करता है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें