फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने जेसीबी से तुड़वाया मकान, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रॉपर्टी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने साथियों संग मिलकर रविवार को अपने भाई का मकान तोड़ दिया। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। शिकायत मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि सिकंदरपुर निवासी महेंद्र का अपने भाई भगत व जाखम से पुश्तैनी प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। आरोप है कि महेंद्र के भाई उसकी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहते हैं। रविवार को भगत, जाखम समेत करीब 10 लोग जेसीबी मशीन लेकर आए और उसका मकान तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर उन्होंने महेंद्र व उसके परिवार से मारपीट की। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें