फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सिम अपग्रेड करने के नाम पर ठगे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मोबाइल सिम अपग्रेड करने के नाम पर बैंक खाते से एक लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने युवक से 9 रुपये की ट्रांजेक्शन करवाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साउथ सिटी एक निवासी तनुष भटनागर ने शिकायत में बताया कि वह उद्योग विहार स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 5 नवंबर 2019 को उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को आइडिया कंपनी का अधिकारी बताया। कथित अधिकारी ने उन्हें उनकी मोबाइल सिम को 3जी से 4जी में अपग्रेड करने की बात कही। इसके लिए कथित अधिकारी ने उन्हें सिम नंबर मैसेज करने को कहा। आरोप है कि सिम नंबर मैसेज करने के बाद कथित अधिकारी ने उन्हें एक लिंक भेजकर 9 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करने को कहा।
आरोप है कि 9 रुपये का भुगतान करते ही उनके खाते से दो बार में एक लाख रुपये निकल गए। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें