फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशीला पदार्थ सुंघाकर ज्वैलरी दुकान से लाखों के गहने लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले के बामनीखेड़ा गांव में एक सुनार को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों रुपये के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। बामनीखेड़ा स्थित दुर्गेश ज्वैलर्स के मालिक किशोर वर्मा ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक आरोपी अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान पर आया और मौका पाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी हुए गहनों की कीमत लगभग 2 लाख 87 हजार रुपये है। शिकायत में बताया गया कि एक 20-22 वर्षीय युवक उनकी दुकान पर आया और अंगूठी दिखाने को कहा। उसने पहली अंगूठी पसंद न आने पर दूसरी देखने की बात कही। जैसे ही सुनार दूसरी अंगूठी निकालने लगा, आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे सुनार बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने दुकान से 10 ग्राम की सोने की चैन, तीन-तीन ग्राम के तीन जोड़ी कुंडल और दो अंगूठियां लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें