फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे कैब चालकों पर अब क्राइम ब्रांच रखेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सवारी वाहन बनकर लिफ्ट के नाम पर यात्रियों से लूटपाट करने वाले कैब चालकों की अब खैर नहीं होगी। आए दिन लिफ्ट के नाम पर लूटपाट की वारदात पर संज्ञान लेते हुए ऐसे कैब चालकों पर नजर रखने के लिए क्राइम ब्रांच की पांच टीमों को लगाया गया है। यह टीमें लुटेरे बनकर घूमने वाले कैब चालकों पर कड़ी नजर रखेंगी। इसके अलावा सभी थाना पुलिस भी अपने-अपने इलाकों में लुटेरे कैब चालकों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पुलिस आगामी दिनों में लूटपाट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाएगी। पुलिस के मुताबिक, यात्रियों को पंजीकृत कैब में ही बैठने की सलाह दी जाएगी। मालूम हो कि पिछले 1 माह के दौरान करीब 1 दर्जन से ज्यादा कैब चालकों के द्वारा यात्रियों से लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। अधिकांश वारदात ग्वाल पहाड़ी, इफ्को चौक व राजीव चौक के आसपास से यात्रियों को लिफ्ट देने के बाद अंजाम दी गई हैं। ऐसे में इन इलाकों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें