फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। साइबर सिटी में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। देर रात तक क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए टीवी के सामने डटे रहे। कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने तो मोबाइल पर भी मैच को देखा। भारत की जीत पर रेलवे-स्टेशन मार्ग बाबा प्रकाश पुरी चौक स्थित छठ घाट पर श्रमिकों, पूर्वांचलियों व क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


पूर्वांचल समाज के लोग भी क्रिकेट मैच को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। क्षेत्र के राजेश पटेल, देव, राहुल राज, अजीत, देवेन्द्र, राज कुमार, राम लाल, सुंदर सिंह, अभिसार वर्मा, विकास, विजेंद्र, अच्छे मौर्या, बागेश पासवान, मोहित, अनुज, संदीप आदि ने उम्मीद जताई कि एशिया कप में आगे होने वाले मैचों में भी भारत की टीम जीत दर्ज करेगी और एशिया कप ट्रॉफी जीतकर अपने नाम करेगी। क्रिकेट प्रेमियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ खुशी मनाते हुए देश के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह भारत की ऐतिहासिक जीत है और जो आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें