फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल में मनाया रचनात्मकता उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनका सर्वांगीण विकास होता है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। यह बात जेएमवी हुंडई के चेयरमैन हरीश घई ने रोटरी क्लब साउथ गुरुग्राम द्वारा आयोजित रचनात्मकता उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के समक्ष कही। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी देश के निर्माता होते हैं। जो देश को उन्नति की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। क्लब द्वारा सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली स्थित जागृति स्कूल में जरूरतमंद बच्चों के साथ रचनात्मकता उत्सव मनाया गया। इसमें कुल 120 स्कूली बच्चों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में क्लब सचिव असमी कुमारी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर निधि कांत, संजय पारिक, राहुल गांधी, वर्षा अग्रवाल, रत्ना अग्रवाल, जूही, मनमोहन कपूर और हिमानी भयाना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें