गुरुग्राम। साउथ सिटी-1 के ब्रह्माकुमारीज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति में सोशल सर्विस विंग एवं ब्रह्माकुमारीज, माउंट आबू की ओर से रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया। यह कार्यक्रम में रोटरी ब्लड बैंक के प्रेसिडेंट डॉ. मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति, गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज, प्रसूता महिला या किसी अन्य जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बनता है। रक्तदान करने वाला व्यक्ति केवल रक्त नहीं देता, बल्कि किसी परिवार को उम्मीद, किसी मरीज को जीवन और समाज को मानवता का संदेश देता है। संवाद