गुरुग्राम। जिले के द शिक्षियान स्कूल के क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी ने एनएसके क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हरा दिया। एनएसके अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मैच में 223 रन बनाए। टीम के वंश ने 51, चिराग यादव ने 35 और कप्तान भावेश ने 30 रन का योगदान दिया। क्राफ्ट अकादमी के विहान, अंश और रयान ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्राफ्ट अकादमी मात्र 27.5 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। क्राफ्ट के चेतन ने 103 और मयंक बिष्ट ने 58 रन बनाए। एनएसके की तरफ से अमन ने 2 विकेट लिए। संवाद