-पुलिस ने दो गाड़ियों पर लगाया 15 हजार रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से किया था प्रकाशित
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में शादियों में गाडियों की छतों पर हुड़दंग करने वालों पर अमर उजाला में प्रकाशित की गई खबर के बाद जिला पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में दो गाड़ियों के चालान काटे। स्पष्ट कहा, अब ऐसे हुडदंग करने वालों पर पुलिस सख्ती दिखाएगी।
बता दें कि बुधवार को नूंह के गांव चिलावली से जयसिंहपुर रोड पर एक बारात में कई थार गाड़ियां थीं, जिनकी छतों पर चलती गाड़ी में बाराती स्टंटबाजी कर रहे थे। इसे लेकर अमर उजाला ने 23 मई के अंक में प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया। इस पर संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर जयसिंहपुर चौकी पुलिस ने इसमें शामिल दो गाडियों को पकड़ लिया और उन्हें इंपाउंड कर दिया। बाद में यातायात पुलिस ने उनका 7500-7500 रुपये का चालान कर दिया। गाडी मालिकों ने तुरंत चालान भरकर अपनी-अपनी गाडियों की सुपुर्दगी ले ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाडी नंबर एचआर 985461 के मालिक का नाम चिलावली गांव निवासी अख्तर, जिसे अजमुद्दीन चला रहा था। वहीं दूसरी गाड़ी नंबर एचआर 98सी 3061 के मालिक जयसिहंपुर निवासी साहिल खान है, जिसे साहिल ही चला रहा था। दोनों गाडियों के ड्राइवरों पर न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस था तथा उस पर गलत साइड पार्किंग का भी आरोप था। जिस पर गाडियों का 7500-7500 रुपए का चालान किया गया है।
वर्जन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस तरह के हुड़दंग करने वालों और गाड़ी मालिकों को कतई नहीं बख्शा नहीं जाएगा।वहीं यातायात थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि इस प्रकार हुडदंग करना स्वयं को भी और दूसरों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। लोगों से आहवान है कि वे इस प्रकार से नियमों की अवेहलना न करें, अन्यथा ट्रैफिक पुलिस सख्ती से निपटेगी।
महेश कुमार, इंचार्ज, जयसिंहपुर चौकी