नूंह। पुलिस जवानों को जीवन रक्षक प्रणाली सीपीआर का तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन नूंह में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रैडक्रॉस सोसाइटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने बताया कि किसी भी सड़क दुर्घटना, आपदा के समय पीड़ित को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाने तक फर्स्ट एड देना आवश्यक होता है। बेसिक फर्स्ट एड में बेहोशी, घायल को मौके पर प्राथमिक सहायता, हार्ट अटैक, सिक्का निगलना, आगजनी के दौरान धुआं होने, बिजली का करंट, पानी में डूबने, शरीर से बहुत खून बहने की स्तिथि में पीड़ित को ट्रांसपोर्ट करने, सांस न आने और हार्ट के कार्य न करने की अवस्था में जीवनदायिनी विधि सीपीआर का प्रयोगात्मक तरीका समझाया।इस अवसर पर लिपिक नरेश कुमार, उप-निरीक्षक मनीराम, सहायक उप-निरीक्षक विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद